Pali Fire Exclusive Video: दीपावली की रात मातम में बदली, आग में चली गई पार्षद और पति की जान!

  • 2:04
  • प्रकाशित: नवम्बर 09, 2026
Pali Fire Exclusive Video: दीपावली की रात मातम में बदली, आग में चली गई पार्षद और पति की जान! पाली जिले के पालना में दीपावली की रात पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे में कांग्रेस पार्षद उषा पुनिया और उनके पति प्रकाश पुनिया की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके और घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे। आग लगने के बाद लगातार धमाके होते रहे और धुआं पूरे परिसर में फैल गया। करीब 4 से 5 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया। एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। तीन नगरपालिकाओं की दमकल टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। #palinews #fireaccident #breakingnews #exclusivevideo #ushapuniya #congresscouncillor #rajasthannews #diwaliaccident #firetragedy #rescueoperation Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो