राजस्थान के गौरव और आस्था का प्रतीक 'गणगौर महोत्सव' बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जयपुर, उदयपुर और बीकानेर से देखिए गणगौर की शाही सवारी की विशेष कवरेज। जयपुर के त्रिपोलिया गेट से निकली इस भव्य शाही सवारी में हाथी, घोड़े, ऊँट और लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। पचरंगा ध्वज और शाही लवाजमे के साथ निकली गणगौर माता की सवारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।