राजस्थान में सूखे और अकाल की गंभीर स्थिति को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है.अशोक गहलोत ने सरकार से तुरंत कंटिंजेंसी प्लान बनाने और किसानों के कर्ज माफी व चारे-पानी की व्यवस्था करने की मांग की है. वहीं, सचिन पायलट ने सरकार पर प्रशासनिक दुरुपयोग, निकाय चुनाव में धांधली और सूखे से निपटने में पूरी तरह विफल रहने का गंभीर आरोप लगाया है.