मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोक अभियोजकों (Public Prosecutors) की कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश की न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना न पड़े।