राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि ने प्रदेश के किसानों की कमर तोड़ दी है। सीकर, भरतपुर, अनूपगढ़ और बीकानेर सहित कई जिलों में गेहूं, सरसों और चने की तैयार खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं।