मनोहरपुर टोल के पास जयपुर से रोहतक जा रही हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई, जिसमें कई युवक सवार थे. स्थानीय लोगों ने गाड़ी को सीधा कर फंसे युवकों को बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित हैं, हादसे की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है.