बीकानेर के मिनीचर आर्टिस्ट राजू स्वामी ने महज 3.4 इंच के कागज पर बिना किसी लेंस की मदद के बरगद के पेड़ में 17,480 सूक्ष्म पत्तियां बनाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. गिलहरी के पूंछ के एक बाल से बने ब्रश से तैयार इस अद्भुत कलाकृति को 'इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में जगह मिल चुकी है. अब वे 18,000 से अधिक पत्तियों वाली नई पेंटिंग बनाकर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.