जैसलमेर के रामगढ़ स्थित वंडर सीमेंट प्लांट (Wonder Cement Plant) में आज सुबह उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब मजदूरों ने प्लांट परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। विवाद की शुरुआत एक सुपरवाइजर द्वारा मजदूर को थप्पड़ मारने के आरोप से हुई, जिसके बाद आक्रोशित मजदूरों ने अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और ऑफिस के केबिन व मशीनों के शीशे तोड़ दिए।