अलवर नगर निगम चुनाव के बाद वार्ड 47 से जीतीं निर्दलीय पार्षद शीला देवी जीत का जश्न मनाने बीजेपी कैंप पहुंचीं और अपने लोकगीतों से माहौल जमा दिया. उन्होंने अपने गीतों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और साथ ही विपक्षी नेताओं व कांग्रेस पर मजेदार राजनीतिक तंज कसे. शीला देवी ने बताया कि वे मौके के हिसाब से खुद गाने लिखती और गाती हैं; उनके इस अनोखे अंदाज और गानों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
#alwar #nikaychunav2026