राजधानी जयपुर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जेडीए (JDA) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सिविल लाइन जोन के गोवर्धन कॉलोनी (विवेक विहार) में बिना अनुमति बनाई गई एक तीन मंजिला इमारत को नगर निगम ने सीज कर दिया है। उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।