मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज डिजिटल प्लेटफॉर्म 'भारत विस्तार' (Bharat Vistar) का शुभारंभ किया, जो किसानों के जीवन में एक बड़ा तकनीकी बदलाव लेकर आएगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल योजना, कीट से बचाव, मौसम की सटीक जानकारी, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनकी भाषा में मिलेगा।