Jaipur News: राजस्थान दिवस 2026 के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सफर अब और भी सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम न केवल रोडवेज की साख को मजबूत करेगा, बल्कि बजट घोषणाओं को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। #jaipur #chiefministerbhajanlalsharma #latestnews #viralvideo