Jaipur Petrol Pump Attack: जयपुर में पेट्रोल भरवाने गए कुछ बदमाशों ने फिलिंग स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया. नारायण विहार के पास वंदे मातरम मार्ग स्थित सांवरिया फिलिंग स्टेशन पर शनिवार (5 अप्रैल) को बदमाशों ने स्टाफ से मारपीट की. आरोप है कि पीपे में पेट्रोल भरने से मना करने पर बदमाशों ने पंप मैनेजर और कर्मचारियों को लाठियों और सरियों से पीटा. इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित की जेब से 43 हजार रुपए भी लूट लिए. #JaipurNews #PetrolPumpAttack #CrimeNews #RajasthanPolice #CCTVFootage #LootCase #VandeMataramMarg #AssaultOnStaff #BreakingNewsJaipur #LawAndOrder #jaipurnews