जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में डीएनटी (DNT), घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाज का महापड़ाव उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। 10% आरक्षण और 11 सूत्री मांगों को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।