Jal Jeevan Mission Scam : ACB की रडार पर रिटायर्ड IAS,15 जगहों पर छापेमारी! | Breaking News

  • 7:06
  • प्रकाशित: फ़रवरी 17, 2026

राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में एसीबी (ACB) की SIT टीम ने आज सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जयपुर, बाड़मेर, सीकर समेत दिल्ली, बिहार और झारखंड के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई में रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल और अन्य 15 आरोपियों के ठिकानों पर रेड मारी गई है। एसीबी ने नितिन गुप्ता, सुशील शर्मा, महेंद्र सोनी और विशाल सक्सेना सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे जयपुर मुख्यालय में पूछताछ जारी है। 

संबंधित वीडियो