CM Bhajanlal Sharma announcement: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार (6 फरवरी) को विधानसभा में कहा कि राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए नया कानून बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून बनाने प्रक्रिया के तहत मसौदा विधेयक सदन में पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. सीएम ने कहा, "खेजड़ी केवल एक वृक्ष नहीं, राजस्थान के त्याग, शौर्य और जीवंतता का प्रतीक है. 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प के साथ हमारी सरकार अब खेजड़ी के संरक्षण के लिए सशक्त कानून लाएगी. हम अपनी जड़ों को सुरक्षित कर, आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और समृद्ध प्रदेश सौंपने हेतु प्रतिबद्ध हैं." #KhejriConservationLaw #BhajanlalSharma #RajasthanAssembly #SaveKhejri #RajasthanNews #VikasBhiVirasatBhi #EnvironmentProtection #StateTreeRajasthan #BishnoiCommunity #GreenRajasthan #NatureLaws