राजस्थान की सियासत में इस वक्त कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जुबानी जंग चरम पर है। किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर डोटासरा के परिवार पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र के गंभीर आरोप लगाए हैं।