जयपुर में पांचना बांध के पानी को लेकर बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग हंगामे की भेंट चढ़ गई। करीब 3 घंटे तक चली इस बैठक में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब कमांड एरिया के मीणा समाज के प्रतिनिधियों और बांध क्षेत्र के गुर्जर समाज के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अपने समाज के नेताओं के साथ बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए।