कोटा से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी और कोटा के दादाबाड़ी वसंत विहार इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी।