राजस्थान में नगर निकाय चुनाव और महापौर (मेयर) पद को लेकर बने असमंजस के बादलों के बीच NDTV Rajasthan पर देखिए BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर सिंह भाटी से खास बातचीत में मदन राठौड़ ने दावा किया कि बीजेपी 30 निकाय निर्विरोध जीत चुकी है और प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी का ही मेयर बनेगा। इंटरव्यू में मदन राठौड़ ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे बाड़ेबंदी, किडनैपिंग और खरीद-फरोख्त के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया।