Fake Ghee: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 60 किलो घी जब्त! Fake Ghee Raid
दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान महक और सरस ब्रांड नाम से पैक किया गया करीब 60 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया। विभागीय अधिकारियों ने घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और शेष स्टॉक को सीज कर विक्रेता की सुपुर्दगी में दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं जयपुर के चाकसू, दूदू और नरैना क्षेत्र में भी खाद्य सुरक्षा टीम ने सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई की है।
#foodsafety #adulteration #ghee #jaipurnews #rajasthannews #fooddepartment #diwali #breakingnews #health #raid #foodinspection #latestnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan