राजस्थान में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर्स रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण और गोल्डी बराड़ के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त रणनीति अपनाई है। विदेश में बैठकर गैंग चलाने वाले इन अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने अब उनके परिवारों और स्थानीय मददगारों को सलाखों के पीछे भेजना शुरू कर दिया है।