राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. रायसिंहनगर के तीन युवक सोशल मीडिया (Telegram/WhatsApp) के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स को संवेदनशील ठिकानों के वीडियो और लोकेशन भेज रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले में जुड़े अन्य 36 युवाओं की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है.