बाड़मेर की पचपदरा रिफाइनरी में एक बार फिर बड़ी सेंधमारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गैस टैंकरों से अवैध रूप से गैस और तेल चोरी करने का बड़ा खेल चल रहा था. गुजरात एटीएस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक सामने आने के बाद पुलिस ने मौके से कई आरोपियों को हिरासत में लिया है, साथ ही गैस से भरे टैंकर और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं.