राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पिछले 24 घंटों के भीतर तीन और प्रसूताओं की मौत हो गई है। जोधपुर के उम्मेद और मथुरादास माथुर अस्पताल में दो महिलाओं की जान गई, जबकि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चूरू से रेफर होकर आई एक प्रसूता ने दम तोड़ दिया।