राजस्थान के कई जिलों में आज अचानक मौसम ने करवट ली है। सीकर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, कोटपुतली और अनूपगढ़ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। सीकर में तो चने के आकार के ओले भी गिरे हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।