Rajasthan News: एमएलए फंड (MLA Fund) के दुरुपयोग के मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने मंगलवार को बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को एमएलए फंड के दुरुपयोग मामले में हिरासत में लिया है. इससे पहले पिछले साल ईडी ने बलजीत यादव और उसके सहयोगियों के जयपुर में 08 और दौसा व अलवर में एक-एक ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापमारी के दौरान ईडी ने 31 लाख रुपये नकद और बड़ी संख्या में अहम दस्तावेज जब्त किए थे. #edaction #jaipur #edarrestedbaljeetyadav #baljeetyadavarrested #bahrorformermlabaljeetyadav