खाद की भारी किल्लत को लेकर किसान नेता नरेश मीणा ने सरकार को 2 अक्टूबर को बारां कलेक्ट्रेट पर धरने और आमरण अनशन की सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने हाड़ौती क्षेत्र और पूरे राजस्थान के किसानों की समस्याओं को उठाते हुए समाधान न होने पर बारां से जयपुर तक किसान यात्रा निकालने का ऐलान किया. नरेश मीणा ने स्पष्ट किया है कि यदि खाद का संकट खत्म नहीं हुआ, तो वे समर्थकों के साथ पैदल कूच कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे.
#nareshmeena #protest