शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर आज देशभर में मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है, जो भक्तों को सिद्धि, सुख, समृद्धि और मोक्ष प्रदान करने वाली मानी जाती हैं.सुबह से ही मंदिरों और भव्य पंडालों में हवन, पूजन और कन्या पूजन का सिलसिला जारी है और शंख-घंटियों की गूंज से माहौल भक्तिमय है. नौ दिन के उपवास का पारण भी आज होगा और मां की विदाई से पहले भक्त आस्था में सराबोर नजर आ रहे हैं.
#navratri #maasiddhidartri #maadurga