जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर AI से बनाई गई भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि जयपुर शहर कांग्रेस के प्रदर्शन में भीड़ दिखाने के लिए AI का इस्तेमाल किया गया। वायरल तस्वीरों को लेकर अब सियासी विवाद खड़ा हो गया है।
दावा किया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष ने AI से भीड़ की तस्वीर बनाई, लेकिन तस्वीर से Grok का टैग हटाना भूल गए। तस्वीर में लोगों के असामान्य और आड़े-तिरछे दिखने की बात भी उठाई जा रही है।
#RajasthanCongress #JaipurNews #AI #Grok #RajasthanPolitics #NDTVRajasthan