Udaipur Road Accident News: उदयपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी,12 घायल, एक महिला की हालत गंभीर
उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें 8 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु चामुंडा माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
देखिए उदयपुर-सलूंबर से इस हादसे की पूरी रिपोर्ट।
#udaipur #salumber #semari #roadaccident #chamundamata #udaipurnews #rajasthannews #breakingnews #rajasthanbreaking #accidentnews #hindinews #ndtvrajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan