NEET Re-Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ये एग्जाम 21, जून 2026 को पूरे भारत में फिर से आयोजित किया जा रहा है. नीट पेपर लीक होने के चलते इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने तीन मई को ये एग्जाम दिया था. नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठ हुई थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर ये उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. यह बैठक एनटीए मंगलवार को परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाद की गई थी. #neet2026 #neetreexam #neetupdate #neetnews #nta #breakingnews #educationnews