नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय चुनाव के दौरान खैरथल के 18 कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने और पिंजौर के रिसॉर्ट में बंधक बनाकर रखने का गंभीर आरोप लगाया है.उन्होंने बीजेपी पर सत्ता, पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षदों के घरों पर GST रेड और गरीबों को बुलडोजर का खौफ दिखाकर डराया जा रहा है.जूली ने इस पूरे घटनाक्रम को 'लोकतंत्र की हत्या' और तानाशाही करार देते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष कार्रवाई करने और मतदान का समय रात 10 बजे तक बढ़ाने की मांग की है.