झुंझुनू जिले के चिड़ावा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक बार फिर रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिली है। चिड़ावा में डिफेंस कोचिंग संचालक विकास कुलहड़ी को एक धमकी भरा फोन आया है, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।