भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला (24 KD क्षेत्र) में बीएसएफ और पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। पहली बार इस इलाके में इतनी भारी मात्रा में 'मेड इन चाइना' हथियार मिले हैं, जिनमें 5 पिस्तौल, 126 AK-47 कारतूस समेत कुल 325 राउंड शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क और इसके अंतिम ठिकाने का पता लगाने में जुटी हैं।