पाली के एक निजी स्कूल में शिक्षक राघवेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राघवेंद्र का शव स्कूल के हॉल में 30 फीट ऊंची रेलिंग से लटका मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल के रिकॉर्ड रूम में आग लगी मिली, जिससे DVR और जरूरी कागजात जल गए। मृतक के पास से 20 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।