Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए साफ पूछा है कि आखिर तय समय पर चुनाव क्यों नहीं कराए गए? हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य चुनाव आयोग और आयुक्त राजेश्वर सिंह को 'अवमानना नोटिस' (Contempt Notice) जारी किया है। कोर्ट ने आयोग को जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हो रही इस देरी पर कोर्ट की फटकार ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। #RajasthanPanchayatElection #RajasthanHighCourt #ElectionCommission #RajasthanNews #PanchayatElectionDelay #HighCourtStrict #DemocraticProcess #RajasthanPolitics #ContemptNotice #electionupdate