Panchayat Chunav Result: जयपुर में BJP-कांग्रेस में मुकाबला, जोधपुर में RLP की एंट्री । Top News

  • 14:55
  • प्रकाशित: नवम्बर 20, 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना के बीच जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर से लगातार चुनावी अपडेट सामने आ रहे हैं। कई पंचायत समितियों में शुरुआती नतीजे और रुझान आने शुरू हो गए हैं। जयपुर: जोबनेर के वार्ड नंबर 1 और आमेर के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की जानकारी सामने आई है। वहीं सांगानेर से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जालसू, रामपुरा डाबड़ी, आमेर, गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़ रेनवाल, झोटवाड़ा, जोबनेर, दूदू और मोजमाबाद में मतगणना जारी है। जोधपुर: मंडोर पंचायत समिति में शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी और RLP एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। जैसलमेर: जिले की 10 पंचायत समितियों के 150 ब्लॉक्स के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ RLP, निर्दलीय प्रत्याशियों और टीम ओरण के प्रदर्शन पर भी नजर बनी हुई है। राजस्थान पंचायत चुनाव में इस बार छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। हालांकि अभी कई जगह शुरुआती रुझान ही सामने आए हैं। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। #RajasthanPanchayatElection #RajasthanElectionResult #PanchayatChunav #JaipurNews #JodhpurNews #JaisalmerNews #BJP #Congress #RLP #HanumanBeniwal #ElectionCounting #RajasthanNews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो