Rajasthan Panchayat Election Result 2026 : उदयपुर में BJP-कांग्रेस को BAP की चुनौती । Top News

  • 12:44
  • प्रकाशित: नवम्बर 20, 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना के बीच प्रतापगढ़ और उदयपुर से अहम अपडेट सामने आए हैं। प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 और 2 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की मंजू ने बीजेपी की राधा को 808 वोटों से हराया, जबकि वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के गुलाब चंद ने बीजेपी के जगदीश चंद्र को 156 मतों से पराजित किया। वहीं उदयपुर में पंचायत समिति चुनाव के शुरुआती नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) भी कई सीटों पर मजबूत प्रदर्शन करती नजर आ रही है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ मुकाबलों में BAP दूसरे स्थान पर रही और उसने बीजेपी-कांग्रेस को चुनौती दी है। #RajasthanPanchayatElection #PratapgarhNews #UdaipurNews #BAP #BharatAdivasiParty #Congress #BJP #ChhotiSadri #ElectionResult2026 #RajasthanPolitics #RajasthanNews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो