राजस्थान में निकाय और पंचायती राज चुनावों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 जुलाई तक प्रदेश में चुनाव होना संभव नहीं है। आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया और डेटा मिलने के बाद भी आयोग को चुनाव कराने में कम से कम 90 दिनों का समय लगेगा।