राजस्थान पंचायत चुनाव के मतदान के बीच दौसा और जालौर से EVM में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है। दौसा के बूथ नंबर 14 पर मतदान शुरू होने के करीब 70 मिनट बाद भी वोटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम मशीन की खराबी को दूर करने में जुटी थी। बूथ पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें भी नजर आईं।
वहीं, जालौर पंचायत समिति की चांदना ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 123 पर भी EVM खराब होने के कारण मतदान शुरू होने में देरी हुई। जानकारी के मुताबिक, जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर दूसरी EVM मशीन मंगवाई गई।
सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को तकनीकी खामी के चलते इंतजार करना पड़ा। अब सवाल है कि इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया कब तक सामान्य हो पाती है।
#RajasthanPanchayatElection #EVMFailure #Dausa #Jalore #VotingUpdate #PanchayatElection2026 #NDTVRajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan