देश की सबसे बड़ी किसान कल्याण योजना 'PM किसान सम्मान निधि' में राजस्थान के भीतर एक बड़े और चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। करीब ₹440 करोड़ की राशि गलत तरीके से अपात्र लोगों को बांट दी गई, जिसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए 6 लाख लाभार्थियों की किश्तें रोक दी हैं।