जोधपुर का 'मल्टी लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट' अब गहलोत बनाम भाजपा की सियासी जंग का केंद्र बन गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपनी 'इंतज़ार शास्त्र' सीरीज के जरिए भाजपा सरकार पर प्रोजेक्ट रोकने का आरोप लगाया, जिस पर मंत्री अविनाश गहलोत ने तीखा पलटवार किया।