राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 11 सितंबर को 147 निकायों के 4774 वार्डों में मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में लाखों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत कई बड़े शहरों में मतदान होना है