राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइको सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसकी दरिंदगी सुनकर आप दंग रह जाएंगे। आरोपी राम कल्याण गुर्जर सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर उनकी हत्या कर देता था।