Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में संस्कृति और मनोरंजन का संगम, महिलाओं ने बढ़ाया रंग! Hindi News

  • 2:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में संस्कृति और मनोरंजन का संगम, महिलाओं ने बढ़ाया रंग! Hindi News विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में रविवार को महिला प्रतिभागियों के लिए मटका रेस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में देशी और विदेशी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटका रेस में 15 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें 10 स्थानीय और 5 विदेशी प्रतिभागी शामिल थीं। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 29 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 26 स्थानीय और 3 विदेशी महिलाएं थीं। प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पशुपालन विभाग के अनुसार इन आयोजनों का उद्देश्य मेले में आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। विदेशी पर्यटकों ने भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेले के रंग और उत्साह का आनंद लिया। #pushkarmela #pushkar #rajasthantourism #camelfair #matkarace #musicalchair #foreigntourists #rajasthanculture #tourism #pushkarfair #ajmer Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो