Kota School Roof Collapse News: कोटा के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा टला, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल!

  • 3:33
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
Kota School Roof Collapse News: कोटा के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा टला, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल! कोटा जिले के लाडपुरा क्षेत्र के रामराजपुरा गांव में रविवार रात एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा टल गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत की पट्टियां अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, उस समय स्कूल में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में करीब 300 बच्चों का नामांकन है। अगर यह हादसा स्कूल समय में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्कूल भवन पहले से जर्जर स्थिति में है और संबंधित कमरे पर खतरे के निशान भी लगाए गए थे। अब बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सरपंच ने जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाने का ऐलान किया है और नई स्कूल बिल्डिंग की मांग उठाई है। #kota #kotanews #breakingnews #schoolnews #schoolsafety #rajasthannews #governmentschool #roofcollapse #educationnews #kotabreaking Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो