दौसा में पूनम टॉकीज के सामने दिनदहाड़े दो भाइयों के अपहरण का 45 सेकंड का सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। CCTV फुटेज और पुलिस की कई संयुक्त टीमों की तेज़ कार्रवाई के चलते महज 4 घंटे के भीतर दोनों भाइयों को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने इस मामले में कमलेश, संजय और जीतेश को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल गाड़ी जब्त कर ली है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.