Udaipur panchayat election result: सिर्फ 1 सीट जीतकर भी BAP ने बिगाड़ा खेल! उदयपुर में बड़ा उलटफेर

  • 8:18
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
उदयपुर जिला परिषद की 47 सीटों में भाजपा ने 24 और कांग्रेस ने 22 सीटें जीतीं, जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने पहली बार एक सीट जीतकर खाता खोला. क्रॉस वोटिंग के डर से दोनों दलों ने बाड़ेबंदी सख्त कर दी है, जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और उप जिला प्रमुख का 26 नवंबर को होगा. मंत्री बाबूलाल खराड़ी के क्षेत्र झाड़ोल और पूर्व विधायक नानालाल आहारी जैसे बड़े चेहरों की हार भी चर्चा में है, वहीं BAP का बढ़ता जनाधार कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए चिंता बना है.

संबंधित वीडियो