चुनाव परिणामों के बाद राजस्थान भाजपा में हार के कारणों पर गहन मंथन शुरू हो गया है, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बाद अब संगठन स्तर पर भी समीक्षा की तैयारी है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मदन राठौर और पदाधिकारियों से मुलाकात कर कहा कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद आए नतीजे आत्म-अवलोकन का अवसर हैं. पंचायत प्रधान व जिला प्रमुख चुनाव प्रक्रिया के बाद जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर बैठकों में योजनाओं की डिलीवरी और कमियों को दुरुस्त करने पर काम होगा.